भूत के भय से प्रेमी ने खोला हत्या का राज

भूत के भय से प्रेमी ने खोला हत्या का राज


 अपराध कोई भी कैसा भी क्यों न हो छुपाए नहीं छिपता. ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब एक हत्यारे को अपनी प्रेमिका की हत्या का अपराध भूत के भय के कारण उजागर करना पड़ा. मामला कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा  में 8 माह से लापता 25 वर्षीय अंजू की लाश आज कंकाल के रूप में मिली है. बता दें कि अंजू के प्रेमी ने ही हत्या ( Murder ) कर शव को जंगल मे दफना दिया था. हैरान की बात यह है कि घटना के 8 महीने बाद प्रेमी ने पुलिस के सामने खुद अपना गुनाह कबूल लिया. हत्या को कबूलने की वजह प्रेमी द्वारा युवती के भूत का डर है. वहीं आरोपी प्रेमी द्वारा गुनाह कबूलने के बाद आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से खुदाई की गई. खुदाई के बाद युवती का कंकाल बरामद हुआ है. पूरा मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है. आरोपी युवक द्वारा गुनाह कबूल करने के बाद रामपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है.

दरअसल ढेलवाडीह निवासी गोपाल खड़िया नामक युवक की रिसदी निवासी युवती अंजू के साथ प्रेम संबंध था. ट्रैक्टर चालक गोपाल ने युवती को घर से भगा लिया. युवती के परिजनों ने युवती के लापता होने पुलिस को सूचना देते हुवे गुमशुदगी दर्ज कराई थी. इधर आरोपी गोपाल युवती को अपने रिश्तेदारों के घर पर छिपा रखा था और फिर एक दिन गोपाल ने युवती को मौत के घाट उतार दिया. युवती को मौत के घात उतारने के बाद शव को रिसदी के पास जंगल में दफना दिया.

प्रेमिका के हत्या के 8 महीने हो जाने के साथ आरोपी प्रेमी को युवती के भूत बन जाने का भ्रम होने लगा और उसे डर सताने लगा की युवती उसे मार डालेगी. इसलिए उसने पुलिस को जाकर सच बताते हुवे अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया है कि युवती उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी इसलिए उसे मार दिया और रिसदी के पास ही शव को दफना दिया.

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित



   गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। जिसमें गत बैठक में लिये गये निर्णय एवं निर्देशों के परिपालन में विभागों द्वारा की गई कार्यवाही पर चर्चा की गई। मा0 सांसद ने जिन विभागों के कार्य शेष रह गये हैं, उन्हें निर्देशित किया कि गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

        आयोजित बैठक में मा0 सांसद ने निर्माण इकाईयो को सड़क निर्माण करते समय अनिवार्य रूप सेे पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने एकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत नौैंगांवखाल-चूनाखाल मोटर मार्ग की जद में आ रहे भवनों की क्षति का आंकलन करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। जनासू मोटर मार्ग में रेलवे के कार्यों से गड्डो की शिकायत पर सांसद ने रेलवे विभाग को तत्काल मार्ग सुधारीकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा पाईप लाइनों की गुणवत्ता, चिनवाड़ी-डांडा, भैरवगढ़ी पंपिंग योजना के पाइप लाइन जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त होने, जयहरीखाल के अंतर्गत होटल व्यवसायियों द्वारा मोटी पाईप लाईन बिछाने व ज्वाल्पा नौगांवखाल पंपिंग योजना में टैंकों के निर्माण की शिकायत उठाई गई। जिस पर मा0 सांसद ने संबंधित अधिकारियों को जल्द त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान कल्जीखाल के नलई गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाईप लाइन के अनियमितता से संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने सांसद महोदय को अवगत कराया कि संबंधित प्रकरण में आरोप पत्र दाखिल कर दिये गये हैं। प्रतिनिधियों द्वारा डॉक्टरों का अटैचमेंट की शिकायत पर मा0 सांसद ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल अटैचमेंट रद करने के निर्देश भी दिये। मा0 सांसद ने विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुए की सक्रियता की शिकायत पर वन विभाग को पिंजरा लगाने को कहा।

    मा0 सांसद ने बैठक से पूर्व स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये पहाड़ी उत्पादों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मा0 सांसद का मांगल गीत गाकर स्वागत किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को पहाड़ी उत्पादों को ओर बढ़ावा देने को कहा।

      जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा0 सांसद के निर्देशों तथा सदस्यों के सुझावों का अनुपालन करें। उन्होंने उरेडा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त विकासखंडों में खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थातिप करते हुए उरेडा से संबंधित योजनाओं का बैनर, पोस्टर, पीपीटी आदि के माध्यमों से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पीपीपी मोड में संचालित जिला अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही के लिए जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।  

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा, एकेश्वर नीरज पांथरी, कल्जीखाल बीना राणा, कोट पूर्णिमा देवी, जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थि थे।


Post a Comment

0 Comments