उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शिष्टाचार भेंट


उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शिष्टाचार भेंट 


उत्तराखंड  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद  बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के दोनों शीर्षस्थ  नेताओं के बीच प्रदेश के  विकास  सम्बन्धित  एवं  समसामायिक विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष को रामचरित मानस भेंट कर और शॉल ओढ़ा  कर उनका स्वागत एवम् अभिनंदन किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया साथ ही उन्होंने कोटद्वार के विकास में पूर्ण सहयोग मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के बल पर  राज्य चौतरफ़ा विकास की और अग्रसर है।

Post a Comment

0 Comments