कांग्रेस सांसद उम्मीदवार गणेश गोदियाल को कोटद्वार में मिल रहा जबरदस्त समर्थन

  कांग्रेस सांसद उम्मीदवार गणेश गोदियाल को कोटद्वार में मिल रहा जबरदस्त समर्थन 

रिपोर्ट -पुष्कर सिंह पवार 

 कोटद्वार। लोकसभा चुनावों का बिगुल बजते ही उत्तराखंड में राजनीतिक दलों ने जनता को अपनी पार्टी का लालीपाप और प्रतिद्वंद्वी दलों के नीम के पकौड़े पकडा़ने का मायाजाल शुरू कर दिया।
 शुक्रवार को उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल अपने चुनावी अभियान पर कोटद्वार में पहुंचे तो कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं व भाजपा से आजिज/नाराज़ जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। 
 कोटद्वार पहुंचने पर गणेश गोदियाल ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत वार्ड नं 3 लालपानी से की। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी,जिला अध्यक्ष विनोद डबराल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश प्रवक्ता जसबीर राना सहित स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ सहयोग करते हुए भाजपा शासन के 10 सालों से उत्तराखंड की उपेक्षा, महिला विरोधी मानसिकता, युवाओं को छलने,वासिंग मशीन बनकर राजनीतिक दलों को तोड़कर सफाई करने और करनी और कथनी का छलावा कर जनता को गुमराह कर ठगने का तमगा लगाया।
  गणेश गोदियाल ने कोटद्वार की जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि अगर गढ़वाल लोकसभा की जनता 10 साल की मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने वाली सरकार को सबक सिखाना चाहें तो कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री का आशीर्वाद दें। 


Post a Comment

0 Comments