कोटद्वार कांग्रेसियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय स्तर (अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयी एथलेटिक खेलों) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कोटद्वार पहुंचने पर किया सम्मानित
कोटद्वार । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कोटद्वार कांग्रेस संगठन द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आजादी के संघर्ष के सबसे बड़े नायक, विश्वपटल पर अपनी अहिंसा के सिद्धांत का लोहा मनवाने वाले राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का पूरा विश्व कायल है इसलिए पूरे विश्व के अधिसंख्य देशों द्वारा बापू की प्रतिमा स्थापित कर सम्मान दिया गया है । अहिंसा के इस पुजारी की अहिंसा सिद्धांत के धुर विरोधी विचार धारा के अनुयाई एक सिरफिरे ने आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को बापू की हत्या कर दी थी।
कोटद्वार के राष्ट्रीय पदकवीर एथलीटों को किया सम्मानित
01 - आशिफ अली--- रा. स्नातकोत्तर म. बि कोटद्वार के छात्र आशिफ अली ने इसी बर्ष जनवरी प्रथम सप्ताह शीर्ष स्तर अखिल भारतीय अन्तरबिश्वविद्यालयी एथलेटिक खेलों मैंगलोर (कर्नाटक) में 400 एवं 800 M दौड़ में प्रतिभाग किया मूल रूप से पुरानकोट (दुगड्डा) हाल निवास गिवईंसोत, वार्ड-04 निवासी आशिफ ने इससे पूर्व उत्तराखंड अंतर्बिश्वबिद्यालय एथलेटिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था, इसके अलावा खेल महाकुंभ आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं स्वर्ण पदक हासिल किए।
02 - दीपांशु --- पीजी कॉलेज कोटद्वार के BA द्वितीय वर्ष के छात्र दीपांशु ने जनवरी प्रथम सप्ताह मैंगलोर (कर्नाटक) में 100 मी. दौड़ में अखिल भारतीय अन्तरबिश्वविद्यालयी एथलेटिक खेलों में प्रतिभाग किया, इससे पूर्व उत्तराखंड अंतर्बिश्वबिद्यालय एथलेटिक खेलों में इन्होंने 100, 200m दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।
इनके अलावा 2024 में आशिफ अली के बड़े भाई अशफाक अली में लम्बी कूद में अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयी एथलेटिक खेलों में प्रतिभाग किया था और गढ़वाल विश्वविद्यालय के के चैम्पियन भी रहें हैं, और आज नौजवानों का मार्गदर्शन भी कर रहे हैं, उन्हें भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।
आज दोनों कार्यक्रमों में पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद डबराल, पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, बशिष्ठ कांग्रेसी पाती राम ध्यानी, बीरेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, गोकुल सिंह नेगी, प्रेम सिंह पयाल, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, हसीना बेगम, ज्योति, दलीप सिंह रावत,कृपाल सिंह नेगी, चन्द्र मोहन रावत, महावीर सिंह नेगी, समित भंडारी, अशफाक अली, दीपांशु, जावेद हुसैन, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, आशिफ अली, मंगल सिंह , विनोद नेगी, विनोद रावत, त्रिलोचन सिंह, मनदीप रावत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments