मास्टर्ड एथलेटिक्स अजमेर में उत्तराखंड के एथलीटों ने दिखाया जलवा

 मास्टर्स एथलेटिक्स अजमेर में उत्तराखंड के एथलीटों ने दिखाया जलवा 

 कोटद्वार जीजीआईसी की व्यायाम शिक्षिका अनिता बिष्ट विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत 

 

 देहरादून/कोटद्वार। राजस्थान अजमेर में  आयोजित 7वीं मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के लिए 70 पदक हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा से युवा एथलीटों के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया। 19 स्वर्ण,32 रजत व 19 कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में महिला पुरुष के वर्गों में कुल 74 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
 देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेप्लोमेंट एसोसिएशन के बैनर तले उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 1800 से अधिक एथलीटों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में लक्ष्मण सिंह ऐंठाणी ने 100 भी. में राष्ट्रीय रेकार्ड 22.72सेकेंड में दूरी तय कर बनाया, वहीं 18 स्वर्ण पदक विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त कर उत्तराखंड एथलेटिक्स को स्वर्णिम बनाया।
 उत्तराखंड के कोटद्वार जीजीआईसी व्यायाम शिक्षिका श्रीमती अनीता बिष्ट ने 200 मी. में रजत और 400 मी. में कांस्य पदक हासिल कर अपने विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत काम कर कोटद्वार के खेल प्रेमियों को गौरवान्वित करने का काम किया। बताते चलें कि अनिता बिष्ट के नेतृत्व में कोटद्वार सहित पौड़ी गढ़वाल की की छात्राओं ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल जगत में अपना परचम फहराया है। 


Post a Comment

0 Comments