गढ-कुमाऊं होली मिलन समारोह में जमकर थिरकी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी

 गढ-कुमाऊं होली मिलन समारोह में जमकर थिरकी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी 

 कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा आयोजित किया गया कोटद्वार में गढ़ कुमाऊं होली मिलन समारोह 

 महिला कीर्तन मंडलियों व मंगल दलों ने होली समारोह में होली के रंगारंग कार्यक्रमों से बांदा समा 



 कोटद्वार। बसंतोत्सव के अवसर पर प्रकृति जहां अपने यौवन पर इठलाती है वहीं प्रकृति के रंग-बिरंगी प्राकृतिक छटा से पहाड़ का जनमानस अपने को भी रंगों के रंग में डुबोकर प्रकृति के साथ रंगमय हो जाता है।
 पहाड़ में होली का भी अलग-अलग अंदाज है कुमाऊं की बैठकी होली और खड़ी होली का अंदाज जहां मथुरा और ब्रज की होली से कम नहीं वहीं गढ़वाल में पहाड़ में आज भी रंगारंग होली पहाड़ के मेहनती आमजन को रंगीन बना देता है।
 पहाड़ के कुमाऊं की पारम्परिक होली को कोटद्वार गढ़वाल में कुमाऊनी लोगों द्वारा गढ़वाल की पारम्परिक होली के साथ मिलकर नये रंग रूप में आने वाली पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के लिए कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा प्रयास किया जा रहा है समीति पिछले पांच वर्षों से होली मिलन समारोह आयोजित कर रही है।
 रविवार को कोटद्वार के सिगड्डी में पंत वेडिंग प्वाइंट में कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा गढ़ कुमाऊं होली मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी व भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने प्रतिभाग कर होली मिलन समारोह को जीवंत कर दिया। समिति व महिला कीर्तन मंडलियों ने ऋतु भूषण खंडूड़ी व राज गौरव नौटियाल का स्वागत फूलों को रंग गुलाल बरसाकर किया। वहीं इस अवसर पर कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति की उपाध्यक्ष मीना अधिकारी व कीर्तन मंडली की फंसती अधिकारी द्वारा ऋतु भूषण खंडूड़ी को कुमाऊनी पिछौडा़ पहनाकर सम्मानित किया।
 इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा गढ़ कुमाऊं होली मिलन समारोह आयोजित कर जो उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करने का काम किया है वह सराहनीय है इस कार्य के लिए समीति का आभार व्यक्त किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से भाईचारे के साथ सामाजिक सांस्कृतिक सद्भावना बनती है। ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का काम करते हैं, ऐसे कार्यक्रमों को वे हमेशा सहयोग व बढ़ावा देने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा महिला कीर्तन मंडली के साथ होली के कुमाऊनी झोडा़ गीत नृत्य के साथ साथ हौसला अफजाई करते हुए कार्यक्रम में होली मिलन समारोह को रंगारंग कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जिस तरह बिना अभ्यास के छोड़ा नृत्य में कीर्तन मंडली के साथ तालमेल बनाया उससे साफ पता चलता है कि विधानसभा अध्यक्ष अब पूरी तरह उत्तराखंड के रंग में रंग चुकी हैं।
 वहीं जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने समीति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ के भाबर और तराई में आधुनिकता करके नाम जिस तरह हम अपनी परम्पराओं को छोड़ रहे हैं अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों, खान-पान और जीवनशैली को दरकिनार कर रहे हैं वह अच्छा संदेश भविष्य की पीढ़ी को नहीं जा रहा। ऐसे में कोटद्वार में कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा अपने अथक प्रयासों से जो भाईचारे के गढ़ कुमाऊं होली मिलन समारोह का आयोजन किया है वह केवल संस्कृति को ही नहीं वरन् सामाजिक, सांस्कृतिक सद्भावना और भाईचारे को मजबूती प्रदान करने का कार्य है,समीति द्वारा होली मिलन समारोह का यह आयोजन कोटद्वार ही नहीं वरन् पूरे उत्तराखंड के लिए भाईचारे और सद्भावना की मिशाल है।
 कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, वार्ड पार्षद राजेंद्र बिष्ट, समिति के अध्यक्ष हुकुम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष कुबेर जलाल व मीना अधिकारी, महासचिव पुष्कर सिंह पवार, कोषाध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी, सांस्कृतिक सचिव सुधीर पांडे संरक्षक शंकरदत्त जोशी,संभव अधिकारी,स्नेह से लेकर लालढांग चिल्लरखाल की लगभग 30 सांस्कृतिक महिला कीर्तन मंडली व मंगल दलों ने होली मिलन समारोह को भव्य मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम को मिडिया प्रतिनिधि के रूप में मनोज नौडियाल ने कवर किया।

 

Post a Comment

0 Comments