कोटद्वार खोह नदी में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज


कोटद्वार खोह नदी में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज



 कोटद्वार । अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा अब जनता की शिकायतों के चलते सख़्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में तहसील प्रशासन ने कोटद्वार क्षेत्र के झूला पुल के पास खोह नदी में छापेमारी करते हुए अवैध खनन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। 

उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह नायब तहसीलदार राजेंद्र सनवाल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने झूला पुल स्थित खोह नदी में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी में अवैध रूप से खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। टीम ने मौके पर ही सभी वाहनों को सीज करते हुए उन्हें कब्जे में ले लिया। 




Post a Comment

0 Comments