कोटद्वार में रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर  रोटरी क्लब के सौजन्य से मिली टेबल टेनिस की मेज एवं खेल सामग्री 




कोटद्वार। कोटद्वार के होनहार एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से  राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर के०एस० नेगी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय डाक्टर संध्या नेगी जी की स्मृति मेंविद्यालय को टेबल टेनिस की मेज एवं खेल उपकरण प्रदान किए गए।  खेल प्रशिक्षक मोहन सिंह गुसाईं ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रार्थना एवं अतिथि सत्कार के पश्चात हुआ। रोटरी क्लब कोटद्वार के माध्यम से । रोटरी क्लब कोटद्वार के रोटेरियन  पूर्व प्राचार्य  रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वाधान विद्यालय को दान की। 

कार्यक्रम का संचालन आचार्य रोहित बलोदी जी द्वारा किया गया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथियों के माध्यम से ही टीटी की बेंच का उद्घाटन हुआ। अतिथियों ने छात्र छात्राओं में खेल भावना को जागृत करने हेतु शुभकामनाओ सहित बेंच विद्यालय को भेंट की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती जी ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष वाय पी गिरला जी, सचिन गोयल जी, के०एस० नेगी जी, वर्तमान अध्यक्ष ऋषि एरन जी, सचिव विजय माहेश्वरी जी, विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक राकेश एरन जी, प्रबंधक कालिका प्रसाद नैथानी जी, अध्यक्ष राजेंद्र जखमोला जी, सदस्य टी आर पंथरी जी, उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला जी, राहुल भाटिया जी, शिवराम बडोला जी, मधुबाला जी, राकेश चमोली जी, चंद्र प्रकाश जी, एवं आचार्य व बहनजी तथा रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। 


Post a Comment

0 Comments