ह्यूमन रिलीफ फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा
कोटद्वार। ह्रियूमन लीफ फाउंडेशन ट्रस्ट (HRFT) की एक महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय कोटडीढांग सनेह में आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने ट्रस्ट की भविष्य की योजनाओं और जनहित के कार्यों पर अपने विचार साझा किए।
बैठक में कार्यकारिणी द्वारा निम्न मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई । मुख्य ट्रस्टी हफ़ीज़ रहमान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य निर्धन लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि ट्रस्ट के पास उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए ऐसे कार्य शुरू किए जाने चाहिए, जिससे गरीब परिवारों को स्थायी स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
जनरल सेक्रेटरी पुष्कर पवार ने व्यावहारिक सुझाव देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के भीतर मसाला उद्योग या बेसन उद्योग जैसे लघु उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। यह कदम न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार देगा बल्कि ट्रस्ट की आत्मनिर्भरता को भी बढ़ाएगा।
उपाध्यक्ष जसोदा देवी ने महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ निर्धन महिलाओं को उनके घर पर ही स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे महिलाएं अपने घर के कामकाज के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सक्षम बन सकें।
कार्यकारिणी के शेष सभी सदस्यों ने इन सुझावों का पूर्ण समर्थन किया। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इन योजनाओं पर शीघ्र ही अमल शुरू किया जाएगा और संसाधनों के आधार पर प्राथमिकता तय की जाएगी।

0 Comments