उत्तराखंड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के विभिन्न बोर्डों के टापरों को कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समिति ने किया सम्मानित

 उत्तराखंड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के विभिन्न बोर्डों के टापरों को कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समिति ने किया सम्मानित 

 सभी शिक्षा बोर्डों में कोटद्वार की छात्राओं का रहा बर्चस्व 



कोटद्वार। स्कूली शिक्षा में अपने शिक्षकों व अविभावकों के लालन-पालन और शिक्षण निर्देशन में कोटद्वार में अध्यनरत उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएससी बोर्ड के सरकारी व निजी विद्यालयों के होनहार व प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को उत्तराखंड में अपने अपने बोर्डों में मेरिट सूची में स्थान पाने व कोटद्वार में श्रेष्ठता हासिल करने पर कोटद्वार में कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समिति द्वारा समिति के संरक्षक शंकर दत्त जोशी की अध्यक्षता में प्रशस्ति-पत्र स्मारिका देकर विशेष रूप में सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। 


 कोटद्वार के मोटाढांंग में नवयुग सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रमुख अतिथि सामाजिक व्यक्तित्व के स्वामी  व रियल एस्टेट कारोबारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के आतिथ्य में प्रतिभावान, अनुशासित विद्यार्थियों व विद्यार्थियों के स्नेही अविभावकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 


  कार्यक्रम का शुभारंभ समिति पदाधिकारियों के परिचय व प्रतिभाशाली होनहार बच्चों व उनके अविभावकों के साथ सुवा। कार्यक्रम में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड में हाई स्कूल परीक्षा में राजकीय इंटर कालेज, जयदेवपुर सिगड्डी कोटद्वार के किसान पुत्री कु. ज्योति कबडियाल को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर संमिति की उपाध्यक्ष व सम्मानित शिक्षिका मीना अधिकारी व मिडियापर्सन समिति महासचिव पुष्कर सिंह पवार ने प्रशस्ति-पत्र स्मारिका व आशीर्वाद देकर सम्मानित किया। इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तराखंड बोर्ड से रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, उमराव नगर के छात्र सौरभ भारद्वाज ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोटद्वार टाप किया। इस अवसर पर समिति के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह बिष्ट व समिति के अध्यक्ष व सम्मानित शिक्षक हुकुम सिंह नेगी ने प्रशस्ति-पत्र और स्मारिका देकर सम्मानित व आशीर्वाद दिया।
 सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा कु.शार्दुल थपलियाल ने 99.2 प्रतिशत अंकों पूरे देश में भी मेरिट सूची में स्थान बनाने के साथ कोटद्वार टाप कर शिक्षकों अविभावकों का गौरव बढ़ाया। इंटरमीडिएट परीक्षा में सीबीएसई बोर्ड से संचालित हेरिटेज एकेडमी की होनहार छात्रा कु.पूर्वी नेगी 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ कोटद्वार टाप कर अपनी प्रतिभा को साबित कर माता-पिता व शिक्षकों को गौरवान्वित किया। सम्मानित शिक्षक व समिति के सांस्कृतिक सचिव व सुधीर पांडे व सम्मानित शिक्षक व समिति के बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी संभव अधिकारी ने प्रतिभाशाली छात्रा को स्मारिका व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया 
 आईसीएसई शिक्षा बोर्ड से संचालित सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल की हाई स्कूल परीक्षा में वैष्णवी गुरूंग ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ कोटद्वार टाप कर विद्यालय, माता-पिता व शिक्षकों का मान सम्मान बढ़ाया। छात्रा की इस उपलब्धि पर समिति के कोषाध्यक्ष व बहादुर पूर्व सैनिक पूरन सिंह अधिकारी व पूर्व वीर सैनिक व सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर अग्रणी भूमिका में रहने वाले कुबेर जलाल द्वारा स्मारिका व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में सेंट जोसेफ स्कूल की ही छात्रा कु. अदिति रावत ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ अपने भविष्य की राह खोलते हुए माता-पिता व शिक्षकों को भी प्रफुल्लित कर दिया। छात्रा को सम्मानित करने के लिए समीति के संरक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता शंकर दत्त जोशी व शिक्षिका मीना अधिकारी ने स्मारिका व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व आशीर्वाद दिया। 


 इस मौके पर मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि श्रेष्ठता हासिल करने के बाद छात्रों को घमंड नहीं करना चाहिए वरना शालीन व व्यवहारिक बनकर अपने समाज को अपनी सफलता के सूत्रों से प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर समिति के अध्यक्ष हुकुम सिंह नेगी ने अपने शैक्षणिक अनुभवों के आधार पर छात्रों को कहा कि शिक्षा एक निरन्तर प्रक्रिया है। शिक्षा में श्रेष्ठता प्राप्त करने के लिए शिक्षकों के दिशा निर्देश, अविभावकों का नियंत्रण और समाज के सही राह पर चलने वाले लोगों के साथ मित्रता पर फोकस करना है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमेशा अपने शिक्षकों और अविभावकों के निर्देशों को सम्मान देना है।
 कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संभव अधिकारी ने किया। अंत में समिति के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने सफल छात्रों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं देते हुए अविभावकों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments