सावन का पहला सोमवार,फीका रहा भक्तो का उत्साह

 सावन का पहला सोमवार,फीका रहा भक्तो का उत्साह 



फोटो/वीडियो - धीरेन्द्र सिंह गुंसाई

 कोटद्वार। उत्तराखंड में सावन मास के प्रथम सोमवार से शिवभक्तों द्वारा बोले शंकर पर आस्था स्वरूप शिव मंदिरों सहित आस-पास के समस्त मंदिरों में जल,पुष्प,दूध सहित भोले बाबा की प्रिय सामग्री को आस्था पूर्वक अर्पित करने की परम्परा है। पवित्र सावन के सोमवार पर शिव भक्तों में इसके प्रति अपार उत्साह है। परन्तु इस बार शिव भक्तों का मंदिरों में उत्साह बहुत कम देखने को मिल रहा है, पहले सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों की लगने वाली अपार भीड़ में बहुत कमी देखी गई।
  कोटद्वार के प्रमुख सिद्ध बाबा मंदिर, देवी रोड़ स्थित देवी मंदिर,लालवानी रामपुर स्थित नाग मंदिर सहित आस-पास के मंदिरों में सुबह से कोई ज्यादा उत्साह नजर नहीं आया। हां कुछ वार्ड क्षेत्रों के स्थानीय मंदिरों में कुछ महिला कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन कर पहले सोमवार को जीवंत करने का प्रयास किया। सबसे ज्यादा असर सिद्धबली बाबा के मंदिर में शिव भक्तों की कमी खली। शिव भक्तों ने अपने घर के मंदिर में शिव शंकर भोले को दूध जल से स्नान करवाकर जहां अपनी आस्था ईश्वर के लिए बनाई वहीं दबी जबान और नाम न बताने पर भक्तों का कहना था कि अयोध्या और बद्रीनाथ और अयोध्या में चोरी प्रकरण से भक्तों की मंदिरों की बद इंजजामी ने उनके दिलों को बहुत आघात पहुंचाया है। इसलिए उन्होंने मंदिरों से दूरी बनाना उचित समझा। बाकी आने वाले सावन के सोमवार से भक्तों की आस्था का पता चलेगा कि उनकी आस्था शिव के प्रति है या मंदिरों के प्रति.....!

Post a Comment

0 Comments