मेरी आवाज़ सुनो व ब्राह्मण एकता मंच ने कोटद्वार में बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठता हासिल करने पर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 मेरी आवाज़ सुनो व ब्राह्मण एकता मंच ने कोटद्वार में बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठता हासिल करने पर विद्यार्थियों को किया सम्मानित 

80 से अधिक मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित 



 कोटद्वार। रविवार को कोटद्वार में नगर-निगम प्रेक्षागृह में उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएससी बोर्ड में राज्य में मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले 80 से ज्यादा सरकारी व निजी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सामाजिक संगठन मेरी आवाज़ सुनो फाउंडेशन व राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति-पत्र और मोमेंट्स देकर सम्मानित किया। 

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायिका ऋतु भूषण खंडूड़ी कार्यक्रम संयोजकों ने मुख्य का स्वागत पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण द्वारा मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप जलाकर किया।  इस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना भविष्य के उज्जवल भारत की नींव को मजबूती प्रदान करने का काम है। सम्मानित होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थी पूर्ण उत्साह से भविष्य की तैयारी में जुटेंगे और देश को अपनी अपनी प्रतिभावों से मजबूती और सम्मानित करेंगे वहीं उनके स्कूल के अनुज सहपाठी प्रेरणा लेकर ताकतवर व प्रतिभाशाली पौध बनकर देश को भविष्य की सफलताओं के लिए तैयार रहेंगे।

 विशिष्ट अतिथि डा. अटाला बडोनी, संस्थापक एवं महासचिव एकोहम फाउंडेशन व पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र रावत ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार संस्था धर्म निरपेक्ष भावना के साथ सभी वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर प्रोत्साहित कर रही है वह समाज को और नई पीढ़ी को मार्गदर्शन का उल्लेखनीय कार्य है। संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसके लिए बधाई के सच्चे हकदार हैं।

 संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर .डी.शर्मा ने सभी मेहमानों व पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर तथा विद्यार्थियों,गुरूजनों और अविभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी संस्था समाज हित सेवा के कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज नौडियाल, मेरी आवाज़ सुनो फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष महमूदा मुस्कान संरक्षक अबरार हैदर,पं.आदेश फौजी,रश्मि चौधरी, पूनम राणा,राजा,किरन डोबरियाल, सुंदर लाल जोशी सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
 




Post a Comment

0 Comments