बर्खास्त कोविड कर्मचारियों के समर्थन में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

 बर्खास्त कोविड कर्मचारियों के समर्थन में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी 



देहरादून। कोविड काल में जान की बाजी लगाकर कोविड पोजीटिव मरीजों की जान बचाने में जुटे कर्मचारियों को सरकार द्वारा बर्खास्त किए जाने के बाद बर्नेखास्त कर्मंमचारियों ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री के आवास का कूच कर प्रदर्शन किया। कोविड स्वास्थ्य कर्मचारियों का राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कर्मचारियों समर्थन मे कूच मे शामिल होकर अपना समर्थन दिया।

 कोविड कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी रोष दिखा उन्होने जमकर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। पिछले 241दिनों से कोविड कर्मचारी एकता विहार में धरना स्थल  बैठे हुऐ है। कर्मचारियों का कहना है की स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था की सभी कोविड कर्मचारियों क़ो स्वास्थ्य विभाग मे समायोजित किया जायेगा परन्तु इस विषय मे अभी तक कोई कार्रवाई शासन द्वारा नहीं की गयी।स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लोक निर्माण भवन के पास कर्मचारियों क़ो रोक लिया गया। जिसके बाद कर्मचारी वहीं सड़क पर बैठ गए, कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री से मिलवाने के लिए अड़े रहे पर स्वास्थ्य मंत्री के दिल्ली दौरे पर होने के कारण मिलना संभव नहीं हो पाया, जिसके बाद 2-3 घंटे धरने पर बैठे रहने के बाद स्वास्थ्य मंत्री के पीए चौहान द्वारा ज्ञापन लिया गया तथा 2 दिनो के भीतर स्वास्थ्य मंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा कोविड कर्मचारियों क़ो धरना स्थल एकता विहार छोड़ दिया गया।

इस दौरान कोविड कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संतोष राणा,उपाध्यक्ष प्रभात नौटियाल,शर्मीला चौहान जिला अध्यक्ष, मुकेश,अमित नेगी,अभिषेक ठाकुर, राजेंद्र, संजीव कुमार, सीता, मंजू बिष्ट, सुरेश लाल,तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कर्मचारी मौजूद रहे।

समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों के लिए प्रतियोगिताओं  का आयोजन


कोटद्वार। समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र सुखरौ में दुगड्डा ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत शारीरिक व मानसिक क्षमताग्रस्त छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए चित्रकला, सामान्य ज्ञान व गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला में लिटिल फ्लावर स्कूल की समीक्षा व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राप्रावि शिवराजपुर के कपिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीआरसी प्रभारी उमा बुड़ाकोटी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल की समीक्षा ने पहला, राप्रावि शिवराजपुर के कपिल रावत ने दूसरा और रा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालिंगा के अनुज नेगी ने तीसरा स् प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राप्रावि शिवराजपुर के कपिल रावत पहले, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालिंगा के अनुज नेगी दूसरे और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर के कृष तीसरे स्थान पर रहे।

जल संस्थान और जल निगम तकनीकी कर्मचारियों का राजकीयकरण को लेकर प्रदर्शन 




कोटद्वार। जल संस्थान एवं जल निगम संयुक्त मोर्चा द्वारा जल निगम द्वारा द्वितीय दिन भी सांकेतिक धरना दिया गया। जिसमें जल संस्थान एवम् जल निगम के अधिकारी कर्मचारी सम्लित हुए। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि विभाग का राजकीयकरण की मांग की गयी परन्तु सरकार कर्मचारियों की मांग को अनदेखा कर रही है। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुदीप रावत मंडलीय सचिव,विजय कुमार शाखा सचिव,संजय नेगी अध्यक्ष,अजय वेलवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, अभिषेक वर्मा जल संस्थान,रमाकान्त गुप्ता सहायक अभियंता जलस्थान,सुनीता नौडियाल अपर सहायक अभियंता जल निगम, अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments