पूर्व दुगड्डा ब्लाक प्रमुख सहित कांग्रेस के पार्षद हुए भाजपा के कदमों में नतमस्तक

  पूर्व दुगड्डा ब्लाक प्रमुख सहित कांग्रेस  के पार्षद हुए भाजपा के कदमों में नतमस्तक
पूर्व कैबिनेट मंत्री के दिल का टुकड़ा भाजपा में हुवा ट्रांसप्लांट 
कोटद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता 



 कोटद्वार।  आजकल चुनावी दौर में भाजपा की वाशिंग मशीन में धुलकर अपने दामन के दाग साफ करने का दौर चल रहा है। कई भाजपा को कोसने वाले भाजपा विरोधी दलों के राजनीतिक मोहरे अब भाजपा में शामिल होकर अपने दाग दूर करने के लिए भाजपा की वाशिंग मशीन में धुलकर सफेदी की चमक-दमक से अपने राजनीतिक दलों को चकाचौंध कर रहे हैं।

ऐसा ही कुछ वाक्या कोटद्वार विधानसभा में देखने को मिल रहा है। पूर्व में पहले भाजपा के सैनिक फिर कांग्रेस के सैनिक बनकर अपना उल्लू साधने वाले पूर्व विधायक ने भाजपा की वाशिंग मशीन में अपने समर्थकों को भी साफ कर कांग्रेस को चकाचौंध किया, वहीं शुक्रवार को भी कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के खासमखास पूर्व ब्लाक प्रमुख ने अपने कोटद्वार नगर निगम के कुछ पार्षदों के भाजपा की वाशिंग मशीन का भरपूर उपयोग कर अपनी राजनीतिक यात्रा को बेदाग बनाकर तीर्थ यात्रा पूरी की।  

 कोटद्वार से कांग्रेसी नेताओं ने जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र सिंह रावत  के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपने को सर्फ एक्सल की सफेदी से बेदाग कर लिया।

सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में पूर्व ब्लाक प्रमुख दुगड्डा सुरेश असवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवदयाल नेगी, पार्षद अनिल रावत, पार्षद पदमेंद्र रावत, पार्षद अनिल नेगी (डब्बू), पार्षद कुलदीप कंबोज, मोनू जैन, अरविंद बंसल, रॉबिन बंसल, सुभाष विश्वकर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments