नववर्ष २०२६ शुरुआत पर भक्तों का मेला सिद्बबली बाबा के नाम में

 
लोक संवाद टुडे परिवार की ओर से सभी को नववर्ष २०२६ की मंगलमयी शुभकामनाएं 

नववर्ष २०२६ शुरुआत पर भक्तों का मेला सिद्बबली बाबा के नाम में




कोटद्वार। आंग्ल नववर्ष २०२६ की शुरुआत के अवसर कोटद्वार के विश्व प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर में नव पर मनोकामनाओं की मनवांछित इच्छा पूर्ति हेतु भक्तों का तांता बाबा का आशीर्वाद लेने दूरदराज से सुबह से ही जुटने लगे।
 कोटद्वार खोह नदी के तट पर बजरंगबली के पवित्र धाम सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं और भक्तों की लम्बीं लम्बी लाइन सुबह से ही लगने लगी। सिद्ध बाबा के प्रति युवाओं में भारी आस्था देखने को मिली। दोपहर होते-होते बाबा के दर्शनों के लिए कोटद्वार से सटे बिजनौर जिले, मुजफ्फरनगर,शामली,मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद से भी आए श्रद्धालुओं ने भंडारा, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर कोटद्वार को भक्ति के रंग में रंग दिया। भीड़ को नियंत्रित करने में स्थानीय पुलिस प्रशासन, सिद्बबली बाबा मंदिर समिति के स्वयं सेवकों ने शानदार व्यस्था की हुई थी जिससे श्रृद्धालुओं और भक्तों ने बाबा के दर्शन आसानी से कर लिए।

 

               फोटो/वीडियो - धीरेन्द्र सिंह गुसाईं 

Post a Comment

0 Comments