कोटद्वार के कोटड़ी ढांग सनेह में सक्रिय आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी

 कोटद्वार के कोटड़ी ढांग सनेह में सक्रिय आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी 

 सोमवार को महिला को दिनदहाड़े निवाला बनाने वाले गुलदार ने क्षेत्र में दहशत के साथ बढ़ाया आक्रोश 
 वन कर्मियों को जनता का झेलना पड़ा आक्रोश 
 विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता ने सुनाई खरी-खोटी 
घटनास्थल पर पहुंची विधानसभा अध्यक्ष को जनता ने मुर्दाबाद के नारों से किया स्वागत 
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जनता के बीच पहुंचे गुलदार को मारने के आदेश की स्वीकृति के साथ 

 कोटद्वार। पिछले तीन महीनों से स्नेह क्षेत्र में सात से अधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद सोमवार को आखिरकार सरकार की जनता की सुरक्षा को लेकर बेरुखी और वन विभाग की अफसरों की लीपापोती का खमियाजा एक छोटे प्रिंटिंग प्रेस में हैल्पर और घर लौटते समय सेल्स मैन बनकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले कमल किशोर की जीवन संगिनी व गाय पालकर बच्चों की कमियों को पूरा करने के लिए संघर्षरत कविता को दिन दहाड़े कालागढ़ रोड़ के किनारे घास काटते समय गुलदार ने निवाला बनाकर बच्चों के सिर मां का आंचल छीन लिया वहीं पति के साथ सात जन्मों के बंधन को भी अधूरा कर दिया।
खबर का इंट्रो कुछ लोगों को अटपटा सा लग सकता है। स्नेह क्षेत्र में जितनी भी घटनाओं को गुलदार ने अंजाम दिया वे सब निर्धन, कमजोर वर्गों के लोग थे। शायद सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि से वे अपने परिवार की कुछ भरपाई कर रहे होंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाबर में हिंसक गुलदार आए कहां से ....? 
 उत्तराखंड बनने के बाद कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने इस समस्या पर पूर्व में ही अध्ययन कर पूरे स्नेह क्षेत्र में सुरक्षा दीवार के साथ सोलर फेंसिंग करवाई थी परन्तु पिछले दस सालों में डबल इंजन सरकार के वन विभाग और स्थानीय विधायक सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उनका एकमात्र उद्देश्य उन परियोजनाओं पर रहा जहां उनके और चापलूसों का कमीशन का खेल बने। शायद इसी का परिणाम यह कविता की गुलदार भक्षण का परिणाम।
इस संबंध में जितनी तत्परता पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने दिखाई वह काबिले तारीफ बनती है अपने पुराने संबंधों का लाभ लेते हुए जिस तरह वन मंत्री और वनविभाग के सुपरचीफ ने निर्णय लिया और उनके आदेश की प्रति के साथ नेगी जी प्रभावितों के बीच पहुंचे वह काबिले तारीफ है। अब गुलदार को मारने के आदेश मिल चुके हैं देखते हैं कविता सहित अन्य प्रभावितों को अब न्याय मिलेगा....?


Post a Comment

0 Comments