देहरादून, उधम सिंह नगर पुलिस कप्तान व कोटद्वार एएसपी कोटद्वार पर कानून व्यवस्था बिगड़ने पर किया स्थानांतरित
उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 20 आईपीएस/पीपीएस अधिकारियों के तबादले
देहरादून, 13 फरवरी 2026। उत्तराखंड शासन ने देहरादून , उधम सिंह नगर व कोटद्वार सहित विभिन्न जिलों में सरकार की फजीहत करने वाली कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
जारी सूची के अनुसार कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को जनपदों से मुख्यालय एवं विशेष शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ को महत्वपूर्ण जनपदों की कमान सौंपी गई है।
सूची में शामिल प्रमुख बदलावों में हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, रुद्रप्रयाग पौड़ी के कोटद्वार सहित अन्य जनपदों के पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।


0 Comments