कोटद्वार में महिला घरेलू बचत के नाम पर करोड़ों रुपए लेकर फरार
धोखाधड़ी की शिकार महिलाएं शिकायत लेकर पहुंची कोतवाली
ऐसा ही कुछ मामला कोटद्वार में शुक्रवार को प्रकाश में आया जब रुपयों की धोखाधड़ी की शिकार महिलाएं कोटद्वार कोतवाली पहुंची। धोखाधड़ी की शिकार कोटद्वार के काशीराम पुर निवासी महिलाओं द्वारा कोटद्वार कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके ही पड़ोस की महिला कमेटी में बचत के नाम पर पैसा एकत्र करने वाली महिला उनकी जमाराशि लेकर फरार हो गई है। कमेटी में पैसा जमा कराने वाली महिलाएं महिला के फरार होने के बाद से परेशान हैं। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र देकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को काशीरामपुर तल्ला की महिलाएं पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत की अगुवाई में कोतवाली पहुंची। उन्होंने कोतवाल प्रदीप नेगी को शिकायती पत्र सौंपा। महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले की एक महिला ने उसके पंजीकृत चिट फंड में पैसा जमा कराने के लिए कहा था। उन्होंने महिला पर विश्वास करते हुए बचत किया हुआ धन जमा किया। कुछ समय बाद उन्होंने महिला से जमा की गई धनराशि की रसीद देने के लिए कहा तो महिला ने उसके पास कोई रसीद न होने की बात कही।महिला से कई बार संपर्क करने से उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। महिला से पैसा वापस करने के लिए कहने पर वह लौटाने से मना कर रही है और गाली-गलौज कर धमकी दे रही है कि वह उनका पैसा वापस नहीं करेगी।कई महिलाओं के पांच से दस लाख रुपये तक की रकम जमा कराई गई है। महिलाओं ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें उनका पैसा वापस दिलाने की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में शांति नेगी, मधु चौहान, सरोजनी नेगी, उषा पोखरियाल, कांति बिष्ट, नेहा नेगी, निर्मला जुयाल, सुशीला देवी, धनेश्वरी देवी, सीमा रावत 24 महिलाएं शामिल रही। महिलाओं ने बताया कि कोतवाल प्रदीप नेगी ने उन्हें साक्ष्य उपलब्ध कराने पर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

0 Comments