रक्तदान महादान: रोटरी क्लब कोटद्वार, आधारशिला समूह कोटद्वार व कोटद्वार पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर

"रक्तदान महादान: रोटरी क्लब कोटद्वार, आधारशिला समूह कोटद्वार व कोटद्वार पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित 



"आपका रक्त किसी के लिए जीवन का उपहार बन सकता है। जब आप रक्तदान करते हैं, तो आप केवल खून नहीं देते, बल्कि किसी परिवार को उसकी खुशियाँ वापस देते हैं।"

कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में, आधारशिला रक्तदान समूह व कोटद्वार पुलिस के विशेष सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय कार्य में एम्स (AIIMS) ऋषिकेश की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने अपना तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए रक्त एकत्रित किया।

"सच्चा वीर वही है जो दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए आगे आए।"

शिविर की शुरुआत अत्यंत प्रेरणादायी रही। रोटरी क्लब कोटद्वार के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने रक्तदान की स्वयं अगुवाई करते हुए  आधारशिला रक्तदान समूह के रक्तवीर व कोटद्वार पुलिस के जनसेवकों ने रक्तदान कर कई जिन्दगियों को नवजीवन देने का सराहनीय मानवीय कार्य किया। 

 आधारशिला रक्तदान समूह के रक्तविकारों में दलजीत सिंह जी ने जहां अपना 60वाँ रक्तदान कर समाज के सामने एक अनूठा उदाहरण पेश किया। वहीं, संस्था की समर्पित स्वयंसेविका प्रणिता कंडवाल  ने भी अपना 31वाँ रक्तदान पूरा कर नारी शक्ति और सेवा भावना की एक नई मिसाल कायम की।

 कोटद्वार खाकी का मानवीय चेहरा: पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

रक्तदान शिविर की सबसे अनोखी विशेषता मित्र पुलिस की मानवीय भूमिका में कोटद्वार कोतवाली पुलिस का प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में अभूतपूर्व सहयोग रहा। सुरक्षा मित्रता के साथ-साथ समाज की रगों में जीवन का संचार करने के उद्देश्य से कोतवाली कोटद्वार पुलिस के मानवीय रक्तविकारों में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने स्वयं रक्तदान की अगुवाई करते हुए अपने सहयोगी रक्तविकारों  वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशि भूषण जोशी, चौकी प्रभारी बाजार (उपनिरीक्षक)विनोद चपराना, मुख्य आरक्षी: वीरेंद्र असवाल, राकेश आजाद, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र, ईश्वर रजवार,आरक्षी गंभीर रावत, कुलदीप, गंभीर तोमर,होमगार्ड जवान पंकज कुमार अपना मानवीय जनसेवा का परिचय देते हुए समाज को यह संदेश दिया कि पुलिस हर मोर्चे पर जनता की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है।

रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं और आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।  शिविर में कुल 125 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से जांच के उपरांत 82 रक्तवीरों ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर इस महायज्ञ में अपनी आहुति दी।

"रक्त की हर बूंद में जिंदगी की कहानी छिपी होती है, आइए इस कहानी को थमने न दें।"

आधारशिला रक्तदान समूह के मिडिया प्रभारी मीडिया प्रभारी शिवम् नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि आधारशिला रक्तदान समूह पिछले कई सालों से कोटद्वार सहित गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सा विभाग,एम्स ऋषिकेश व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ रक्शितदान विर आयोजित करते आ रहे हैं। उनकी संस्था का एकमात्र उद्देश्य रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन न गंवाना पड़े।

शिविर का सफल आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन सहित रोटरी क्लब के सभी स्वयंसेवक और आधारशिला रक्तदान समूह से दलजीत सिंह, प्रणिता कंडवाल, कविता, शिवम नेगी, यशिका जख्वाल, शंकर बहादुर, आरती भाटिया आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments