कोटड़ीढांग स्नेह वार्ड नं 3 में बरसात का कहर
राजकीय इंटर कालेज कोटड़ीढांग से सटी नहर में पेड़ गिरने से नहर टूटी
नहर टूटने से पानी घुसा स्कूल में
कोटद्वार। बुधवार देर रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते कोटद्वार नगरनिगम क्षेत्रांतर्गत कोटडीढांग स्नेह वार्ड नं 3 में राजकीय इंटर कालेज कोटड़ीढांग से सटी पूर्वी खोह नहर में पेड़ गिरने से नहर का पुस्ता ढहने से सारा बरसाती पानी स्कूल में घुस गया। गनीमत यह रही कि घटना स्कूल समय पर नहीं हुई वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
गुरुवार को सुबह धान की रोपाई करने वाले किसान नहर में पानी लेने पहुंचे तो देखा कि सड़क नहर बनी है स्कूल कैंपस तालाब बना हुआ है , पानी नहर के बजाय सड़क पर बह रहा है। किसानों ने फौरन इसकी सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद संजय भंडारी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पार्षद ने गंभीर हालात देखकर सिंचाई विभाग को सूचना दी।
सिंचाई विभाग द्वारा मौके पहुंचकर मौसम को देखते हुए अस्थाई रूप से नहर पर रेत के कट्टे लगाकर नहर में पानी सुचारू किया है व मौसम साफ होने पर शीघ्र करने का आश्वासन दिया है।
वहीं भारी बरसात के चलते जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा भी स्कूलों में आकस्मिक अवकाश घोषित करने से विद्यार्थी स्कूल नहीं आए वरना पूरे विद्यालय में मलवा व पानी भरे होने से भी पढ़ाई-लिखाई होना असम्भव था।



0 Comments