पदोन्नति में शिथिलीकरण के संबंध में वन विकास निगम का प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

 पदोन्नति में शिथिलीकरण के संबंध में वन विकास निगम का प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात 



कोटद्वार। सोमवार को उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजमोहन कन्याल  उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्षा एवं क्षेत्रीय विधायक कोटद्वार  ऋतु भूषण खंडूरी से उनके निज आवास निंबूचौड़ में वन विकास निगम मैं पदोन्नति में शिथिलीकरण के संबंध में मिला। विधानसभा अध्यक्षा ने कर्मचारियों हित को सर्वोपरि मानते हुए तुरंत मांग पत्र का संज्ञान लेकर वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल से बात की। सचिव ने शीघ्र कर्मचारीयों की मांग पूरी करवाने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में हरीश नौडियाल प्रांतीय संगठन मंत्री नेहा बड़थ्वाल प्रभागीय अध्यक्ष कोटद्वार अनीता रावत, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष ललिता नेगी, रुपेश कुमार, सचिन डिमरी अंकुर कन्याल, रविन्द्र चौहान क्षेत्रीय मंत्री आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments