उत्तराखंड की बेटी की अस्मिता से खेलने वाला पुरुस्कृत - पूर्व मंत्री नेगी
कोटद्वार। वर्तमान भारतीय राजनीति का विकृत मानसिकता का चेहरा किस प्रकार सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहा है वह अभी विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों की नियुक्ति से देखने में मिला।
विशेषकर उत्तराखंड पूर्व भाजपा प्रभारी के रूप में दायित्व निभा रहे दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने के बाद उत्तराखंड की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में बवाल मच गया। चार वर्ष पूर्व भाजपा विधानसभा क्षेत्र के एक भाजपा कार्यकर्ता के रिपोर्ट में हुई अंकिता भंडारी से बर्बरता में प्रमुख वीआईपी के रूप में चर्चित दुष्यंत गौतम का नाम आने के बाद भी केवल प्रभारी से हटाने के बाद राज्यपाल मनोनीत होने के बाद तो उत्तराखंड की पुलिस व जांच एजेंसियों पर तो सवालिया निशान तो लगे हैं साथ में विपक्षियों को भी केन्द्र सरकार व राज्य सरकार पर हल्ला बोलने का मौका मिल गया है।
गुरुवार को कोटद्वार में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी व कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष मीना बछवाण ने एक निजी रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता कर भाजपा की महिला सुरक्षा व महिला अस्मिता से खेलने वालों का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व मातृशक्ति को कितना महत्व देता है,यह उनकी कथनी और करनी से स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड की जनता को अब मातृशक्ति के कप्तान करने वालों को सबक सिखाना होगा।
0 Comments