कुपोषण मुक्त” बनाने की दिशा में 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पोषण होगा मुख्य आधार: रेखा आर्या

 कुपोषण मुक्त” बनाने की दिशा में 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पोषण होगा मुख्य आधार: रेखा आर्या


देहरादून, 17 अक्टूबर। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के नींबूवाला स्थित ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित आठवें राष्ट्रीय पोषण माह समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों को पोषण किट में महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं और बच्चों के पोषण के लिए जो मिशन प्रारंभ हुआ है, वह जनभागीदारी का सफल उदाहरण है। उत्तराखंड में इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सबसे आवश्यक है कि देश की हर महिला और बच्चे को उचित पोषण मिले। उन्होंने कहा कि जब समाज का हर वर्ग पोषित और स्वस्थ होगा, तभी राष्ट्र अपनी संपूर्ण क्षमता से आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पोषण अभियानों के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं और यह सामूहिक प्रयास भारत को “कुपोषण मुक्त” बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।

समारोह में अतिथियों ने ओहो रेडियो, पोषण अभियान, अनुपूरक पोषाहार, मिशन शक्ति, नारी निकेतन एवं बाल गृह, सहित कृषि, उद्यान और शिक्षा विभाग के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महिला सशक्तिकरण मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव राधिका झा, विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंशीलाल राणा, श्रीमती निमिषा झा सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

अग्निवीर बनने के लिए खेल विभाग युवाओं को करेगा तैयार   : रेखा आर्या


देहरादून, 17 अक्टूबर। अगर आप अग्नि वीर में भर्ती की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है । अब प्रदेश के सभी जिलों में खेल विभाग इसके लिए आपको तैयारी कराएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या में शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश जारी किए। 

शुक्रवार को कैंप कार्यालय यमुना कॉलोनी में हुई बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जिला मुख्यालय पर जो खेल सुविधाएं, स्टेडियम और उपकरण उपलब्ध हैं वे सभी सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा कोई भी युवा यह सुविधा प्राप्त कर सकता है। 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि फिलहाल खेल विभाग के पास उपलब्ध प्रशिक्षकों के जरिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी लेकिन भविष्य में इस कार्य के लिए विशेष मानव संसाधन की व्यवस्था किए जाने की योजना है। इसके साथ ही बैठक में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में निकाले जाने वाले एकता मार्च और दूसरे चरण में सभी जनपदों में निकाले जाने वाली पदयात्राओं की तैयारी की समीक्षा भी की गई। 

बैठक में विशेष खेल प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक जयराज, उपनिदेशक शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments