ह्यूमन रिलीफ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता कार्यक्रम के तहत निशुल्क सैनेट्री पैड वितरण किया

 ह्यूमन रिलीफ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता कार्यक्रम के तहत निशुल्क सैनेट्री पैड वितरण किया 



कोटद्वार/घटिया। सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों जनहित की योजनाओं को सामाजिक संगठनों और सामाजिक ट्रस्टों द्वारा जमीन पर उतारकर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। कुछ सामाजिक संगठन व ट्रस्टों द्वारा सरकारी अनुदान व बड़े बड़े उद्योगपतियों की आर्थिक सहयोग इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाता है, वहीं कुछ सामाजिक संगठन व ट्रस्टों द्वारा अपने निजी संसाधनों से निःस्वार्थ समाज सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
 ऐसा ही कुछ प्रयास ह्यूमन रिलीफ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा भी अपने कार्यकर्ताओं व निःस्वार्थ वालिएंटरो द्वारा किया जा रहा है।  गौरतलब है कि ट्रस्ट पूर्व में भी अपने सक्रिय पदाधिकारियों और वालीएंटरों द्वारा कोटद्वार,कोटकादर,टांडा भाईदास में जरूरतमंद निर्धन बुजुर्गों को सर्दियों में कंबल और गर्म कपड़े, महिने भर का निःशुल्क राशन, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार के सहयोग से बाल भिक्षा व ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर कार्यशाला आयोजित कर सामाजिक कार्यों में भागीदारी की जा रही है। 


 रविवार को ह्यूमन रिलीफ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कोटद्वार से सटे अनुसूचित जनजाति गांव घटिया में महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता कार्यक्रम के तहत महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता की जानकारी के साथ निशुल्क सैनेट्री पैड वितरण किया। कार्यक्रम में 16 वर्ष की बालिकाओं से अधिक आयु वर्ग से लेकर 40 वर्ष तक की महिलाओं को भागीदारी करवाकर महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता की जानकारी देते हुए सैनेट्री पैड वितरित किए गए। महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता की जानकारी समाजसेवी पूनम बिष्ट व ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष पूनम राणा द्वारा दी गई। कार्यक्रम का आयोजन करवाने में ट्रस्ट की उपाध्यक्ष जशोदा देवी,दिशा थापा,विनय थापा व पायल थापा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। 


 कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड की लोक-संस्कृति को अपने डायरेक्शन में पहुंचाने वाले अंतरिक्ष नेगी ने ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी हफीज रहमान व महासचिव पुष्कर सिंह पवार के साथ रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंतरिक्ष नेगी ने कहा की ह्यूमन रिलीफ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता पर किया जा रहा प्रयास सराहनीय है तथा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्य समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों को यथासंभव आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक सहयोग करने को हमेशा सहयोग करेंगे। महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता पर समाजसेवी पूनम बिष्ट ने भी महिलाओं को महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं,अगर रीढ़ कमजोर हो गई तो सारे कार्य अधूरे रह जाएंगे, इसलिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य व स्वच्छता पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
 कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष हफीज रहमान ने ट्रस्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कहा कि ट्रस्ट महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता के साथ बेरोजगार युवाओं को स्किल प्रशिक्षण, पर्यावरण, वृक्षारोपण व स्वरोजगार के लिए भी प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम शुरुआत करने जा रहा है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में ट्रस्ट के कार्यक्रमों में शामिल होकर जरूरतमंद लोग लाभ उठा सकते हैं। संस्था का वर्तमान संचालन स्थानीय समर्थ लोगों द्वारा क्राउड फंडिंग से किया जा रहा है। जो लोग सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने के इच्छुक हों वे सक्रिय वालिंटियर के रूप में मात्र 30 रूप मासिक सहयोग कर ट्रस्ट में अपना सहयोग कर सकते हैं। ट्रस्ट का प्रधान कार्यालय कोटद्वार के कोटड़ी मांग स्नेह में है तथा रजि. कार्यालय टांडा भाईदास बिजनौर में है। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के महासचिव पुष्कर सिंह पवार ने किया। कार्यक्रम के समापन में ट्रस्ट की उपाध्यक्ष जशोदा देवी ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। 


Post a Comment

0 Comments