एसपीओ सिद्ध बाबा पौड़ी जिले में छोटे और मझौले कृषकों को स्थापित कर रहा उद्योगपति के रूप में
कोटद्वार। उत्तराखंड सरकार की पहाड़ के छोटे और मझौले जोत के कृषकों को उद्योगपति के रूप में स्थापित करने के लिए आजीविका मिशन के सहयोग और सहकारिता विभाग की गाइडलाइन में तैयार किए गए एसपीओ में छोटे और मझौले कृषकों को उनके उत्पादों के साथ जोड़कर सफल उद्यमी बनाने की जो मुहिम छेड़ी है वह अब रंग लाने लगी है।
पौड़ी जिले के कोटद्वार में एसपीओ समूह के रुप में कार्य करते सिद्बबाबा एसपीओ राज्य सरकार और सहकारिता विभाग के सहयोग से सराहनीय कार्य कर रहा है सिद्ध बाबा एसपीओ वर्तमान में कोटद्वार के मझोले और छोटे छोटे कृषकों के उत्पादों को जहां उत्तराखंड और उत्तराखंड के बाहर पहचान दिलाने का काम कर रहा है वहीं पहाड़ी उत्पादों जैसे माल्टा,कोदा( मडुवा ),झंगोरा,पिंडालु ( अरबी ),आम,लीची, आंवला सहित अन्य फसलों व फलों की प्रोसेसिंग कर बिस्कुट,अचार,जैम, मुरब्बा,स्कैवैस,चटनी व मिठाईयां बनाकर उत्तराखंड के उत्पादों को बढ़ावा देने में अग्रसर है।
सिद्ध बाबा एसपीओ के फाउंडर और एंटरप्रोटेयर कमल थापा अपने अनुभवों से एसपीओ को लगातार प्रोत्साहित कर एसपीओ के माध्यम से पौड़ी जिले में कृषि आधारित उद्योगपति की बुनियाद रख रहे हैं। कमल जी का कहना है कि उत्तराखंड में छोटे और मझौले कृषकों को अगर सही राह मिल जाएगी तो उत्तराखंड में गांव गांव में उद्योग स्थापित हो जाएंगे और पहाड़ के युवा महिला पुरुष आत्मनिर्भर बनेंगे व पलायन पर लगाम लगेगी।
शुक्रवार को सिद्ध बाबा एसपीओ द्वारा दुगड्डा ब्लाक के पुलिंडा गांव में कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर लघु और मझोले कृषकों को प्रशिक्षित कर स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को उद्योग के रूप प्रयोग करने पर बल दिया।
आयोजिविका मिशन की प्रतिनिधि दीपा देवी ने गृहणी महिलाओं को एसपीओ संगठन बनाने और स्थानीय उत्पादों को रोजगार का जरिया बनाकर उद्योग स्थापित करने का आह्वान किया।दीपा देवी ने राज्य सरकार के आजीविका मिशन के माध्यम से महिला समूहों को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए सुझाव दिए।
सिद्ध बाबा एफपीओ के प्रमुख कमल थापा ने कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी लोगों का धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि उनके एसपीओ के माध्यम से सभी स्व-रोजगार से जुड़ने वाले लघु, मझोले कृषकों के उत्पादों को राज्य और राज्य के बाहर ब्रांड के रूप में स्थापित करने के लिए उनका एसपीओ समर्पित रहेगा।

0 Comments