कोटड़ीढांग स्नेह में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट

 कोटड़ीढांग स्नेह में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट 





 कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्रांतर्गत कोटडी़ढांग में सोमवार को वन क्षेत्र से सटे इलाकों में 4 सोलर लाइट की व्यवस्था की गई।कोटड़ी मांग क्षेत्र लैंसडाउन वन डिविजन के कोटद्वार और कोटड़ी रेंज की सीमा से सटा क्षेत्र है। कोटड़ीढांग में मुख्यतः कृषि का क्षेत्र है इस क्षेत्र में नगर-निगम बनने के बाद से विद्युत स्ट्रीट लाइट की मांग किसानों से की जा रही थी लेकिन सरकार के पास बजट के अभाव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाकर किसानों को आस्वस्त करने का प्रयास जरूर किया गया।
  गौरतलब है कोटड़ी मांग वार्ड नं ३ का पूरा क्षेत्र वन क्षेत्र से सटा होने के कारण जंगली जानवरों से हमेशा दुखी रहता है अधिकांशतः स्थानीय किसान जंगली हाथियों,बारहसिंगाओ,जंगली सुअरों,गूणीं-बांदरो के आंतक के चलते फसलों को नुक्सान के साथ भय के साए में जीना पड़ता है। कोटड़ी मांग के किसानों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर निगम बनने के बाद न तो किसी महापौर,नगर आयुक्त, विद्युत विभाग व विधायकों को इस सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र, मौखिक व ज्ञापन देकर विद्युत विभाग की प्रकाश व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन क्षेत्रीय संतुलन व जातीय व्यवस्था को साधने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खेतों में तो विद्युत लाइन लगवा दी परन्तु संवेदनशील क्षेत्र में सोलर व्यवस्था कर इतिश्री कर ली।
 गजब तो यह है कि सोलर लाइट लगवाने ऐसे कार्यकर्ता को भेजा गया जिसने कभी क्षेत्र की सुध तक नहीं ली। इस मामले में जरुर कुछ प्रयास स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी व स्थानीय पार्षद संजय भंडारी द्वारा किया गया है उम्मीद करते हैं कि कुछ समय बाद कोटड़ी ढांग क्षेत्र में विद्युत स्ट्रीट लाइट लगवाने में 2027 से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व युवा पार्षद कामयाब हो पाएंगे। 


Post a Comment

0 Comments