कोटद्वार कांग्रेस द्वारा जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट में घोटाले के खिलाफ सरकार का पुतला दहन किया
मुख्यमंत्री धामी सरकार, बाबा रामदेव व बालकृष्ण के खिलाफ जमकर बरसे
कोटद्वार (उत्तराखंड) – कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दिनांक 14 सितंबर 2025, झंडा चौक, कोटद्वार में कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट के माध्यम से एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के नाम पर बाबा रामदेव व उनके सहयोगी बालकृष्ण के साथ मिलकर किए गए हजारों करोड़ रुपये के महाघोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य वक्ताओं ने कहा कि यह घोटाला राज्य की जनता के साथ किए गए विश्वासघात के समान है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही सत्ताधारी सरकार को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी सरकार, बाबा रामदेव एवं बालकृष्ण का पुतला दहन कर उनका कड़ा विरोध किया गया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उच्च स्वर में "घोटालेबाजों को जवाब दो!" "धामी सरकार हटाओ!""जनता का हक दो!"में नारेबाजी की।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ,कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, महानगर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना बछुवान,महानगर सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष राज्य मंत्री विजय नारायण, प्रदेश सचिव गणेश नेगी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुनील सेमवाल जी, पार्षद श्री सूरज कांति, विनीता भारती,प्रकाश लखेड़ा, राजीव कपूर , विनोद नेगी, मोहनलाल प्रजापति, वीरेंद्र सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह नेगी, मानशेर सिंह सैनी, गोपाल सिंह गुसाई, जितेन्द्र, सुरेन्द्र सिंह, वीरेंद्र रावत,के एस चौहान, भूपाल सिंह अधिकारी,नंदन सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल,दान सिंह रावत, धीरज धर बछवाण, सूरमान सिंह नेगी, कीरत सिंह नेगी, पूर्व प्रधान महेंद्र, बंटी भंडारी,अमित राज, राजा आर्य,अनिल चौधरी, कुलवंत पुंडीर, देवेंद्र सिंह नैथन, राजन चार्ल्स, सत्येंद्र सिंह नेगी, अनिल वर्मा ,धर्मेंद्र रावत, हुकुम सिंह कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
0 Comments