सिद्धबली बाबा मेले की शुरुआत भव्य झांकियों के साथ

 सिद्धबली बाबा मेले की शुरुआत भव्य झांकियों के साथ 







 कोटद्वार। कोटद्वार गढ़वाल के विश्व प्रसिद्ध सिद्धबली मेले की शुरुआत पूरे विधि-विधान, अनुष्ठान,मंत्रघोषो और भव्य मनोरम झांकियों के साथ शुक्रवार से हो गई। मेले में देश के कोने-कोने सहित विदेशों से भी धार्मिक पर्यटक कोटद्वार पहुंचे हैं। राज्य बनने के बाद से सिद्धबली मंदिर समिति और प्रबंधन ने महंत दिलीप रावत की अगुवाई में सिद्धबली मेले को विश्व पटल पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 कोटद्वार खोह नदी के तट और लैंसडाउन वन डिविजन की तलहटी में स्थित श्रीराम भक्त हनुमान जी का सिद्ध बाबा पर स्थापित भव्य मंदिर सनातनियों को ही नहीं वरन् हर सम्प्रदाय के व्यक्ति को मोह लेता है। मंदिर समिति और प्रबंधन को मेला निर्विवाद आयोजित करवाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। दूरदराज से आने वाले सिद्ध बाबा के भक्तों का मानना है दिन दिन तक चलने वाले मेले में पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था रहती है वहीं सिद्ध बाबा के आशीर्वाद से सभी कार्यक्रम और अनुष्ठान भी निर्विघ्न सम्पन्न हो जाते हैं।

 सिद्धकाली बाबा का यह मेला केवल धार्मिक आयोजन ही


नहीं वरन् सैकड़ों सड़कों पर छोटे छोटे दुकान,पड़ और फेरी लगाकर खिलौने, खान-पान,पूजन सामग्री, घरेलू उपयोग का सामान सहित आधुनिक फैशनेबल कपड़े व गैजेट्स बेचकर अपने परिवार के लिए आय व बाबा का आशीर्वाद पाते हैं। 

 इस बार सिद्ध बाबा मेले की झांकियों में आपरेशन सिंदूर, श्रीराम दरबार, उत्तराखंड में पहाड़ की जीवन-शैली ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया व लोगों ने इन झांकियों को खूब सराहा। झांकियों में स्थानीय कीर्तन मंडलियों की विभिन्न विधाओं की झांकियों में शिव परिवार,नव दुर्गाओं का रौद्र रूप, स्थानीय परम्पराओं की झांकियों का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश, राजस्थान हरियाणा व दिल्ली से आई विभिन्न सांस्कृतिक मंडलियों की झांकियों ने आधुनिक तकनीक की अनोखी धार्मिक झांकियों से कोटद्वार के दर्शकों को देर रात तक ठंड में भी सड़कों के किनारे जमाए रखा। 



सहयोग - फोटो/वीडियो - धीरेन्द्र सिंह गुसाईं 

Post a Comment

0 Comments