भाजपा को मिला युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्तर पर युवा को बनाया मुखिया

    भाजपा को मिला युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्तर पर युवा को बनाया मुखिया 

 नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 



भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन ने एकबार फिर सबको चौंकाते हुए अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नियुक्ति की घोषणा कर दी। बिहार सरकार में पर निर्माण,नगर विकास एवं आवास विकास मंत्री व बिहार राज्य के बांकीपुर विधानसभा के युवा विधायक नितिन नबीन जो कि बिहार की राजनीति में सामाजिक कार्यकर्ता और सुलझे राजनीतिज्ञ की पहचान रखते हैं को अब भाजपा संगठन की राष्ट्रीय टीम का कप्तान चुना लिया गया है। 
 नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने रविवार को इसकी घोषणा की। गौरतलब है कि नितिन नबीन भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के सुपुत्र हैं। कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नबीन पूर्व में भाजपा की बिहार युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
   संगठन के इस फैसले को राष्ट्रीय स्तर छ महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का जो फैसला लिया है उससे भाजपा की युवा पीढ़ी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देखना यह होगा कि भाजपा के नए कप्तान संगठन और पाट्री के बीच कितना संतुलन बना पाएंगे।

Post a Comment

0 Comments