कोटद्वार में कुमाऊनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति ने मनाया घुघुति पर्व

  कोटद्वार में कुमाऊनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति ने मनाया घुघुति पर्व 



 कोटद्वार। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही उत्तराखंड में त्यौहारों की शुरुआत के साथ विभिन्न भव्य मेलों की शुरुआत भी होने लगती है। उत्तराखंड के कुमाऊं में मकर संक्रांति को उत्रैयणी पर्व/संक्रांति के रुप में मनाया जाता है तो गढ़वाल में इसे मकरैण या खिचड़ी पर्व के रूप में मनाने की भव्य परम्परा सदियों से चली आ रही है।
 गढ़वाल में मकरैण पर्व पर पहाड़ों व भाबर क्षेत्र में गेंद मेले का आयोजन होता है। यह गेंद विशेष प्रकार से पूरे पूजा अनुष्ठान करने के बाद खिलाड़ियों के बीज छोड़ दी जाती है जिसे खिलाड़ी अपनी पट्टी ( कुछ गांवों का क्षेत्र ) में ले जाना होता है।इस खेल एक और विशेषता यह है कि इसमें खिलाड़ियों की सीमा निर्धारित नहीं होती। 


 वहीं कुमाऊं में मकर संक्रांति को उत्रैयणी पर्व के रूप घर और बाहर समान रूप में मनाने की परम्परा है। कुमाऊं में भी मेलों को भव्य रूप में अलग-अलग तरह से आयोजित किया जाता है। कुमाऊं में इस अवसर पर घरों में आटे से घुघुति नाम से विशिष्ट पकवान बनाया जाता है। घुघुति पर्व का चंद वंश के राजा के वंशज को कौवों ( पक्षी ) द्वारा बचाने की बड़ी मार्मिक कथा से जुड़े प्रसंग से है, इसलिए इस पर्व में कौवों को बुलाकर घर में बनाएं पकवानों के साथ घुघुति नाम के पकवान का प्रचलन है। 


 उत्रैयणी पर्व पर घुघुति संज्ञान को कुमाऊं से बाहर कोटद्वार गढ़वाल में कुमाऊनी वंशजों द्वारा कुमाऊनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति के आयोजन में इस बार उत्रैयणी पर्व को कोटडी़ढांग सनेह में भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर नन्ही बालिकाओं ने स्वागत गीत, कुमाऊनी -गढवाली गीत के साथ महिला कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन के साथ कुमाऊनी झोडा़ की शानदार प्रस्तुति दी। कोटड़ी मांग घुघुति पर्व पर गढ़वाल और कुमाऊं की सामाजिक सद्भावना की मिशाल भी देखने को मिली।  
  कुमाऊनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा इस अवसर पर कुमाऊं वंश के 75 वर्ष से वयोवृद्ध बुजुर्गों को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बुजुर्गों में श्रीमती कौशल्या देवी, श्रीमती राधिका देवी मौजूद रहीं। 


 कार्यक्रम का संचालन संभव अधिकारी, मीना अधिकारी ने किया। घुघुति पर्व पर प्रमुख अतिथि उद्योगपति रमेश पटवाल और विशिष्ट अतिथि रियल एस्टेट कारोबारी महेंद्र सिंह बिष्ट व सरोजनी बिष्ट व वरिष्ठ व्यवसाई किशन सिंह अधिकारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक शंकरदत्त जोशी ने की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हुकुम सिंह नेगी,उपाध्यक्ष कुबेर जलाल,महिला उपाध्यक्ष मीना अधिकारी, महासचिव पुष्कर सिंह पवार, सांस्कृतिक सचिव सुधीर पांडे, कोषाध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी ,राम सिंह नेगी, सक्रिय मार्गदर्शक एवं डी जोशी, वयोवृद्ध महानंद पोखरिया, महेन्द्र बजेटा,वीर अर्जुन, महेन्द्र अधिकारी,जीवन अधिकारी, श्याम सिंह,रणवीर सिंह अधिकारी मौजूद रहे। 


Post a Comment

0 Comments