नैनीताल जिले में सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकानों में बिक रही ओवरडेट बियर
जिले का आबकारी विभाग गर्मी में पस्त, मस्त
बैलपडाव/हल्द्वानी। उत्तराखंड में आबकारी विभाग द्वारा अप्रैल माह में नई आबकारी नीति के तहत कुछ नई दुकानें आबंटित की तो कुछ का नवीनीकरण किया गया। नई आबकारी नीति के तहत दुकानों को नया कोटा भी आबंटित किया गया होगा,उस कोटे में नया मैन्युफैक्चरिंग डेट भी डाला गया होगा। वहीं आबकारी विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि जब नया कोटा दुकानों को आबंटित किया गया होगा तो उसकी एक्सपायरी की समय-सीमा भी नोटिस की होगी,दुकान के मालिकों को सूचित भी किया होगा कि आबंटित कोटे में कुछ कोटा एक्सपायरी की समय-सीमा में है। परन्तु मस्त और जिम्मेदार आबकारी अधिकारी बढ़ती गर्मी में कुछ ज्यादा ही पस्त या मस्त हैं जिन्हें अपने सर्किल की दुकानों के कोटे का हिसाब किताब ही नही मालूम।शायद इसी का फ़ायदा उठाते हुए सरकारी आबकारी की दुकानें उपभोक्ताओं को धड़ल्ले से एक्सपायरी शराब और वियर थमा रहे हैं।
ऐसा ही कुछ मामला हमारे संवाददाता को दिल्ली से आए कुछ उत्तराखंडी प्रवासियों ने बताया कि वे किसी शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी जा रहे थे भरी दोपहरी में जब वे बैलपडाव हल्द्वानी पहुंचे तो सोचा चलो थोड़ा कूल कूल सुवा जाए। मित्रों की टोली ने बैलपडाव स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान से ठंडी वियर ली तो दुकान के सैल्स मेन ने उन्हें एक्सपायरी गाडफादर ब्रांड की वियर थमा दी जागरूक उपभोक्ता ने सरकारी श्लोगन "जागो ग्राहक जागो" के नियम तहत मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट चैक की तो वियर की डेट खत्म हुए लगभग 10-11 दिन हो चुके थे।जब उपभोक्ताओं ने वियर बदलने को कहा तो सैल्स मेन उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार पर उतर गया। देखने और समझने वाली बात यह है कि मुख्य सड़क पर स्थित दुकान को आबकारी विभाग सही तरह से निरीक्षण करने में सुस्त नजर आते हैं। एक्सपायरी वह भी पेय ऊपर से एल्कोहल युक्त, कभी किसी उपभोक्ता के साथ कोई अनहोनी हो गई तो फिर विभाग, कर्मचारी और दुकान स्वामी मामले में लीपापोती करते नजर आएंगे।
लोक संवाद टुडे कुमाऊं कमीश्नर दीपक रावत से अनुरोध करता है कि गर्मी को देखते हुए कभी कभार उत्तराखंड के मस्तमौला आबकारी विभाग की घोर लापरवाही पर कठोर कार्रवाई के साथ एक्सपायरी आबकारी पर नजर डाल दें जिससे कोई अनहोनी होने से बच जाए।

0 Comments