नीट परीक्षा व युवा हितों पर कुठाराघात को लेकर यूथ कांग्रेस बिफरा

 नीट परीक्षा व युवा हितों पर कुठाराघात को लेकर यूथ कांग्रेस बिफरा

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन 



कोटद्वार/दुगड्डा। पौड़ी जिले के विकासखण्ड दुगड्डा स्थित होटल में कोटद्वार जनपद युवा कांग्रेस की  बैठक नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अरविंद नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में यूथ कांग्रेस के नव निर्वाचित युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष यमकेश्वर, द्वारीखाल, रिखणीखाल आदि को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक में कोटद्वार युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी आरिफ अहमद एवं नितिन रावत ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निर्देशित किया कि 2027 में भाजपा सरकार को सत्ता से मुक्त करने के लिए प्रत्येक युवा कांग्रेसी अपने-अपने बूथ पर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्यक्रम होगा।

       बैठक के बाद युवा कांग्रेसियों ने दुगड्डा गांधी चौक में नीट परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक होने और युवाओं के हितों पर कुठाराघात करने के विरोध में केंद्र सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर कोटद्वार जिलाप्रभारी आरिफ अहमद, नितिन रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष यमकेश्वर अजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष द्वारीखाल शुभम सुयाल, कुलदीप पटवाल, वीरेंद्र सिंह प्रधान, अंकुश, मनीष सिंह, अजय रावत, बबीता रावत, राजीव जखमोला (ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा), अनिल रतूड़ी (ब्लॉक अध्यक्ष यमकेश्वर ) अमित राज सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, बलवीर सिंह रावत आदि सम्मिलित थे। 



Post a Comment

0 Comments